मेरठ
आगामी त्योहारों के मद्देनजर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश दिए थे, ताकि त्यौहार के सीजन में किसी भी तरह की अराजकता को रोका जा सके. इन्हीं निर्देशों के अंतर्गत मेरठ एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भी प्लान तैयार कर लिया है. प्लान में मेरठ जिले को शहर को 9 जोन, 30 सेक्टर और 78 सब सेक्टर में बांटा गया है. पुलिस ने 18 बाजार को चिन्हित कर लिया है. इसके अलावा महिला सुरक्षा पर भी पोलकीस की टीमें खास ध्यान रखेंगी. ताकि भीड़ भाड़ वाले इलाके में भी महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस करें.
एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश-
जानकारी के मुताबिक, मेरठ जिले के एसएसपी प्रभाकर चौधरी के निर्देशन में अब मेरठ जिले के मुख्य बाजारों में पुलिस दोपहर और शाम को गश्त कर रही है. इसके अलावा क्यूआरटी की बाजारों में ड्यूटी निर्धारित कर दी है. संवेदनशील, अति संवेदनशील इलाके में ड्रोन से भी निगरानी की जाएगी. वहीँ सभी सीओ को अलर्ट कर दिया कि वह संबंधित थानेदारों को लेकर गश्त करें, इससे पुलिसकर्मी भी अपनी ड्यूटी ईमानदारी से करेंगे. महिलाओं की सुरक्षा के लिए एसएसपी ने प्लान तैयार किया है. उनका कहना है कि महिला सुरक्षा प्राथमिकता है. छेड़छाड़ और स्नैचिंग की घटनाओं को रोकने के लिए प्लान बनाया गया है. एसएसपी ने साफ़ तौर पर कहा है कि कहीं भी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-