May 6, 2026

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,43,435 सैम्पल की जांच की गयी- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,43,435 सैम्पल की जांच की गयी,

जिसमें कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले आये

 

88,458 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गये

 

प्रदेश में अब तक कुल 8,06,05,946 सैम्पल की जांच की गयी

 

पिछले 24 घंटे में 17 तथा अब तक कुल 16,86,945

लोग कोविड-19 से ठीक हुये

 

प्रदेश में कोरोना के कुल 145 एक्टिव मामले है,

जिसमें से 123 होम आइसोलेशन में

 

प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,88,969 घरों

के 17,25,14,198 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया

 

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

 

प्रदेश में कल एक दिन में 14,57,228 डोज लगायी गयी

 

कल तक पहली डोज 9,16,57,826 तथा दूसरी डोज 2,48,97,205 लगायी गयी

 

कल तक कुल 11,65,55,031 कोविड डोज दी गयी

 

कोविड-19 महामारी में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए टेस्टिंग, सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर की जा रही है

 

प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था संबंधी अवस्थापना

सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है

 

अब तक 499 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके है

 

30 हजार से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी राजकीय

चिकित्सालयों में उपलब्ध कराये जा चुके है

 

कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है इसलिए

सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे

 

आने वाले त्यौहारों के समय लोग सावधानी बरते, भीड़-भाड़ में जाने से बचे

 

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

 

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड

हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे

-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: 12 अक्टूबर, 2021

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,43,435 सैम्पल की जांच की गयी, जिसमें कोरोना संक्रमण के 20 नये मामले आये हैं। 88,458 सैम्पल जनपदों से आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गये। कल प्रदेश में अब तक कुल 8,06,05,946 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 17 तथा अब तक कुल 16,86,945 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 145 एक्टिव मामले है, जिसमें से 123 होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 3,58,88,969 घरों के 17,25,14,198 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 14,57,228 डोज लगायी गयी। कल तक पहली डोज 9,16,57,826 तथा दूसरी डोज 2,48,97,205 लगायी गयी हैं। कल तक कुल 11,65,55,031 कोविड डोज दी गयी है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड-19 महामारी में किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए टेस्टिंग, सर्विलांस की कार्यवाही निरन्तर की जा रही है। साथ ही प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था संबंधी अवस्थापना सुविधाओं को भी बढ़ाया जा रहा है। अब तक 499 अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील किये जा चुके है तथा 30 हजार से अधिक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराये जा चुके है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। आने वाले त्यौहारों के समय लोग सावधानी बरते, भीड़-भाड़ में जाने से बचे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

सम्पर्क सूत्रः- सी0एल0 सिंह