*अपडेट/चित्रकूट*
*पेट्रोल पंप में खुलेआम लोगो की जेब में डाला जा रहा है डाका*
चित्रकूट – एक तरफ जहां पेट्रोल व डीजल के दाम सातवें आसमान पर हैं । तो वहीं पेट्रोल पंप के मालिको द्वारा खुलेआम धोखाधड़ी कर आम जनमानस के जेब में डाका डाला जा रहा है । ऐसे ही एक मामला जनपद चित्रकूट के सोनेपुर स्थित पेट्रोल पंप का सामने आया है,जहां पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी गाड़ी में लगभग 11 लीटर पेट्रोल डलवाया जाता है लेकिन शंका होने पर गाड़ी मालिक और कर्मचारी के बीच काफी कहा सुनी के बाद पेट्रोल की नाप दोबारा की जाती हैं,जिसमे पेट्रोल लगभग 9 लीटर ही निकलता हैं वही पेट्रोल कम होने के कारण पेट्रोल पंप के कर्मचारी और गाड़ी मालिक के बीच काफी कहा सुनी होती हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर सुर्खियां बटोर रहा है तो वही जनपद में पेट्रोल पंप मालिकों और पेट्रोल पंप पर कोई भी कार्रवाई और जांच न होने के कारण धड़ल्ले से खुलेआम जनमानस के साथ धोखा कर उनके जेब में डाका डाला जा रहा है ।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*

More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-