‼ *आज दिनांक 11.10.2021 को श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी महोदय के निर्देशन में जनपद अलीगढ़ पुलिस द्वारा किये गये सराहनीय कार्य का विवरण* ‼
1- *एसएसपी महोदय* के निर्देशन में *“मिशन शक्ति फेज-3” के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के प्रति जनपद अलीगढ़* में *बालिकाओं में सशक्तिकरण व विश्वास* का वातावरण बनाने के उद्देश्य से *अलीगढ़ पुलिस* द्वारा जागरुक किया गया ।
2- *अलीगढ़ पुलिस द्वारा बैंक, एटीएम, वित्तीय प्रतिष्ठान आदि की सघन चेकिंग की गयी* एवं बैंकों के आस-पास खड़े संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी ।
3- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार,कब्जे से चोरी के दो प्लास्टिक के बोरे ( लैस से भरे) बरामद ।
4- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना विजयगढ़ पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।
5- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सासनीगेट, अतरौली, गभाना,इगलास पुलिस टीम ने 05 वारण्टी अभियुक्त किये गिरफ्तार ।
6- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत थाना सिविल लाइन पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 02 अभियुक्त किये गिरफ्तार ।
7- *ऑपरेशन आवारा* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 86 व्यक्तियों के खिलाफ की विधिक कार्यवाही।
8- *ऑपरेशन प्रहार* के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 46 वांछित/वारंटी अभियुक्त किये गिरफ्तार।
9- ट्रैफिक पुलिस व थाना पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले *457 वाहनों का ई-चालान/ चालान कर 72,500/- रूपये शमन शुल्क* वसूला गया । *ऑपरेशन तिकड़ी* के तहत- 37, *ऑपरेशन नकेल* के तहत रेड लाइट का उल्लघंन करने वाले के विरूद्ध चालान-157, बिना सीट बेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने पर- 32 चालान, बिना हेलमेट के कारण कुल 167 वाहनों के चालान, फॉल्टी नं प्लेट के कुल 16 वाहनों के चालान।
10- अग्निशमन केन्द्र बन्नादेवी पर उपस्थित समस्त कर्मचारियों द्वारा न्यू मैटिक जैक, हाईड्रोलिक प्रेशर को चलाने जाने का अभ्यास किया, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी, अतरौली द्वारा आतिशबाज नितिन भारद्धाज, बसुआ मन्दिर के पास, कस्बा अतरौली अलीगढ़ का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण कर स्थापित अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को चलाये जाने व रख-रखाव का प्रशिक्षण नियुक्त स्टाफ को दिया गया ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-