पुलवामा आतंकी हमले के बाद देशभर में आक्रोश है, हर तरफ इस बात की मांग उठ रही है कि हमले के पीछे के साजिशकर्ताओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस बीच रक्षा मंत्रालय की ओर से तमाम न्यूज चैनल्स को एक एडवायजरी जारी की गई है जिसमे कहा गया है कि वह शहीद हुए जवानों के परिवार की तस्वीर और फुटेज को ना दिखाएं,वह इस समय दुख और पीड़ा से गुजर रहे हैं। इस तरह की तस्वीरें आतंकियों के मकसद को आगे बढ़ाती हैं।
साथ ही सीआरपीएफ ने इस बात की अपील की है कि जबतक आधिकारिक तौर पर शहीदों के नाम घोषित नहीं किए जाते हैं उनके नाम को ना बताएं।इससे पहले पुलवामा आतंकी हमले के ठीक बाद केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीविजन चैनलों के लिए एडवाइजरी जारी की है।
इसमें कहा गया है कि ऐसा कंटेंट ना दिखाया जाए जो कानून व्यवस्था के लिए मुश्किल पैदा करे, एंटी नेशनल भावनाओं को बढ़ावा दे या देश की अखंडता के लिए खतरा हो। बता दें कि गुरुवार को एक फिदायीन हमले में 44 जवान शहीद हो गए थे। यह हमला उस वक्त हुआ जब 78 गाड़ियों में सेना के 2000 से अधिक जवान जा रहे थे।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-