जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए यूपी के जवानों के परिजनों के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणाएं की हैं। सीएम योगी ने शहीद जवानों के परिजनों को 25-25 लाख रुपए देने की घोषणा की है। इसके साथ ही सभी शहीद जवानों के परिजनों को एक-एक नौकरी दी जाएगी। हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों में 12 यूपी के हैं।
इसके साथ ही जवानों के पैतृक गांव की सड़कों का नामकरण शहीद जवानों के नाम से होगा। सीएम ने सभी शहीद जवानों के गांव में यूपी सरकार के एक-एक मंत्री व डीएम-एसएसपी को अंतिम संस्कार में शामिल होने के आदेश दिए हैं।
वहीं जम्मू कश्मीर के पुलवामा हमले में एमपी के शहीद जवान के परिवार को मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने 1 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके साथ ही परिवार को एक आवास और एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाएगी। इस हमले में मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले सीआरपीएफ जवान अश्विनी कुमार काछी शहीद हुए हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-