*थाना सेक्टर 58 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच मुठभेड के सम्बन्ध में:-*
*आज दिनांक 10.10.2021 को थाना सेक्टर 58 पुलिस व लुटेरे बदमाशों के बीच जयपुरिया रोड मैट्रो बिजली घर के पास सेक्टर 62 पर चैकिंग के दौरान हुयी पुलिस मुठभेड में से 01 अभियुक्त दीपू उर्फ दिपांशु पुत्र दिनेश चौधरी थाना छपरौला थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर को पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ फायरिंग के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है एवं 01 अभियुक्त अमित पुत्र अमरसिंह निवासी छपरौला थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर कॉम्बिग के दौरान गिरफ्तार किया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल भेज गया है। अभियुक्तों के कब्जे से लूट के 09 मोबाइल फोन विभिन्न कम्पनी के, एक पल्सर मोटर साइकिल, 01 तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस बरामद किये गये है। उक्त अभियुक्त BLUED APP के जरिये दोस्ती कर लोगों को मिलने के लिये बुलाते थे तथा उनके साथ लूटपाट की घटना को अन्जाम देकर मौके से फरार हो जाते थे तथा मोटर साइकिल से मोबाइल स्नैचिंग की घटनाओं को भी अन्जाम देते थे। घायल बदमाश दीपू पूर्व में आशू जाट गिरोह को अपने यहां शरण देने के आरोप में जेल जा चुका है। अभि0 दीपू पर लगभग 01 दर्जन मुकदमें व साथी अमित पर 02 मुकदमें दर्ज है। अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-