जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर आतंकी हमले से पूरा देश एक बार फिर से हिल गया है। आतंकियों के इस कायराना हरकत पर क्या राजनेता, क्या बॉलीवुड और क्या आम नागरिक पूरा देश गुस्से की आग में उबल रहा है। इस हमले की हर कोई निंदा कर रहा है। कवि कुमार विश्वास ने इस हमले की तीखी निंदा करते हुए कई ट्वीट किए हैं।
ट्वीट के जरिए कुमार विश्वास ने सरकार और इन हमलों पर होने वाली राजनीति पर कड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि ‘सियासतदानों, मत बार-बार देश का “सब्र” खोदिए, अब इन कुत्तों की “कब्र” खोदिए..बस’।

More Stories
दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की सुबह-सुबह हुई हत्या-
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और मेरठ पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में एनकाउंटर-
दिल्ली पुलिस के सिपाही की मेरठ में हत्या-