पुलवामा में गुरुवार को हुए आतंकी हमले के बाद से देश के लोगों में जहां शहीद परिवारों के लिए संवेदना है तो वहीं पाकिस्तान की ओर से लगातार बढ़ रहे आतंकी हमलों को लेकर गुस्सा बढ़ता जा रहा है। इन सबके बीच आरएसएस के प्रमुख मोहन भागवत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। मोहन भागवत ने कहा कि यह कायरतापूर्ण कृत्य है, इसका हम कड़ाई से निषेध करते हैं।
उन्होंने कहा कि इसके प्रत्युत्तर में कार्रवाई हो ये सबकी अपेक्षा है। पुलवामा के राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर कार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी ने भी हमले की जमकर निंदा करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में आरएसएस का हर सदस्य सरकार और सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है।
उन्होंने ट्वीट कर इस हमले में शहीद हुए जवानों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। जोशी ने कहा, पुलवामा में हुआ आतंकी हमला हताशा और निराशा का स्पष्ट संकेत है क्योंकि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। सरकार को दोषियों के खिलाफ यथाशीघ्र कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-