October 27, 2026

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा- अजय मिश्रा

Spread the love

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कहा कि यह सरकार अत्याचारी है,

 

9 महीने से किसान दिल्ली के चारों तरफ बैठे हैं,

 

आज तक सरकार ने उनकी बात को सुना नही और कल जब लखीमपुर में किसान शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रहे थे तो एक मंत्री का लड़के ने इस भीड़ में गाड़ी चलाकर कुचलते हुए निकाली, जिससे कि 5 किसानों की जान चली गई व दर्जनों लोग घायल हुए है और हॉस्पिटल में भर्ती हैं,

 

वही लखीमपुर जाने के लिए हमारे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को जाना था तो उनके घर को चारों तरफ से पुलिस ने घेर लिया और उनके घर के बाहर दरवाजे पर धरने पर बैठे हैं,

 

किसानों का आंदोलन के समर्थन में और माननीय अखिलेश यादव की गिरफ्तारी हुई उसके विरोध में आज धरने पर बैठे हुए हैं।

 

*बाइट – राम गोविंद चौधरी, नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी।*