October 28, 2026

उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा प्रांतीय सचिव जी० के० पाठक व जोन सचिव मयंक सिंह के नेतृत्व में- आनंद

Spread the love

आज उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के चेयरमैन डॉ उमेश शर्मा प्रांतीय सचिव जी० के० पाठक व जोन सचिव मयंक सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और हमारे यशस्वी पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती पे मिर्जापुर के शाहिद उद्यान में हमारे चीफ गेस्ट *ADM* *श्री शिव प्रताप शुक्ला* जी के द्वारा माल्यार्पण किया गया और मंडल सचिव श्री आनंद विश्वकर्मा जी ने बताया कि हमारी समिति उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के वाक्य सूत्र *अपराध से घृणा करो अपराधी से नहीं* महात्मा गांधी जी का उद्धोधन वाक्य था अर्थात अपराधी जन्मजात नहीं होता इसलिए उसको सुधारने का अवसर देना आवश्यक है जिससे कि वह दोबारा अपराध करने की चेष्टा को त्यागे हम और समाज भी अपराध से घृणा करें हमारे कारागार में इसी वाक्य सूत्र पर जयंती मनाया जाना सकारात्मक सन्देश व गाँधी जी के विचारों को जीवन में आत्मसात करने और मानवता व राष्ट्रप्रेम का आज भी अलग जगाने का दिन है हमारे साथ हमारे पदाधिकारी मोहम्मद हबीब व अमन केसरी , अभिषेक यादव,मो० राशिद, उत्कर्ष, दिनेश गुप्ता,सूरज, संतोष, हिमांशु व अन्य पदाधिकारी के द्वारा माल्यार्पण का कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।।