पूरी दुनिया 14 फरवरी को प्रेम दिवस यानी वैलेंटाइन डे के रूप में मनाती है, लेकिन राजस्थान में सरकार बदलने के बाद अब यह सियासी मसला बन गया है। अशोक गहलोत सरकार में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह दोतासरा ने राज्य के सरकारी स्कूलों में इस दिन पर ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ मनाने को नौटंकी करार देते हुए पूर्व के वसुंधरा राजे सरकार के इस फैसले को बदल दिया है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में अब वैलेंटाइन डे पर ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ नहीं मनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 14 फरवरी को ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ मनाया जाए, ऐसा कोई निर्देश जारी नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति में माता-पिता और गुरु का दर्जा सबसे ऊंचा है। इसलिए इनका सम्मान सिर्फ एक दिन नहीं बल्कि हमेशा ही होना चाहिए।
बता दें कि पूर्व की वसुंधरा राजे सरकार ने वर्ष 2017 में राज्य के सरकारी स्कूलों में वैलेंटाइन डे पर ‘मातृ-पितृ पूजन दिवस’ मनाने का निर्णय लिया था। इसके तहत छात्रों के माता-पिता को इस दिन स्कूल में बुलाया जाता था और उनके बेटे-बेटी उनका सार्वजनिक रूप से सम

More Stories
परम आदरणीय पिता तुल्य डॉ इंद्रेश कुमार जी का वाराणसी आगमन
सी.आई. बी. परिवार के तरफ से विशेष सूचना
सनातन ब्रह्म समाज के तरफ से जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरण