पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री कल 01 अक्टूबर, 2021 को नायब तहसीलदार
के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे
लखनऊ: 30 सितम्बर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 01 अक्टूबर, 2021 को यहां नायब तहसीलदार के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार के मिशन रोजगार श्रृंखला की एक नई कड़ी है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में साढ़े चार लाख से अधिक युवाओं को राजकीय सेवाओं में नियोजित किया गया है।
——–

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-