*प्रेस विज्ञप्ति*
*थाना फेस-2 नोएडा पुलिस द्वारा लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधडी कर (साईबर अपराध) मोटी रकम की ठगी करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से ठगी करने में प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप व 02 डेबिट कार्ड बरामद।*
दिनांक 30/09/2021 को थाना फेस-2 पुलिस द्वारा लोगों के साथ ऑनलाइन धोखाधडी कर(साईबर अपराध) मोटी रकम की ठगी करने वाले गिरोह के 04 अभियुक्त 1. आशिष मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी ग्राम रमेशरपुर, थाना आन्नद नगर, जिला गोरखपुर वर्तमान पता यशपाल अवाना का मकान, गोयल कॉलोनी, भंगेल थाना फेस-2, नोएडा 2. सचिन पुत्र आशुतोष कुमार निवासी ग्राम शेरपुर, थाना नुरसराय जिला नालन्दा (बिहार) वर्तमान पता म0नं0-203 रायल रेजिडेन्सी, भंगेल, थाना फेस-2 नोएडा 3. सोनू पुत्र सीताराम निवासी गावं पडोहरी, थाना मोदाह जिला हमीरपुर (उ0प्र0) वर्तमान पता एल जी शोरुम के पीछे झोपडियो में, भंगेल थाना फेस-2 नोएडा 4. सुजीत सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी गावं बेटवा, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार वर्तमान पता गेट नं0-2, सलारपुर थाना सेक्टर-39 नोएडा को थाना फेस-2 क्षेत्र के गैझा रोड, टीवीएस शोरुम के बगल पर खाली पडे मैदान से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त 05 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप व 02 डेबिट कार्ड बरामद हुए है।
अभियुक्त ऑनलाइन लैपटॉप व फोन के माध्यम से लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनकी रकम ठगते हैं, और लोगों से सामान बेचने के नाम पर ऑनलाइन ऐडवरटाईजमैन्ट के माध्यम से पैसे अपने खातों मे डलवाते हैं और किसी को कोई सामान नही देते हैं।
*अभियुक्तों का विवरणः*
1. आशिष मिश्रा पुत्र विनोद मिश्रा निवासी ग्राम रमेशरपुर, थाना आन्नद नगर, जिला गोरखपुर वर्तमान पता यशपाल अवाना का मकान, गोयल कॉलोनी, भंगेल थाना फेस-2, नोएडा।
2. सचिन पुत्र आशुतोष कुमार निवासी ग्राम शेरपुर, थाना नुरसराय जिला नालन्दा (बिहार) वर्तमान पता म0नं0-203 रायल रेजिडेन्सी, भंगेल, थाना फेस-2 नोएडा।
3. सोनू पुत्र सीताराम निवासी गावं पडोहरी, थाना मोदाह जिला हमीरपुर (उ0प्र0) वर्तमान पता एल जी शोरुम के पीछे झोपडियो में, भंगेल थाना फेस-2 नोएडा।
4. सुजीत सिंह पुत्र दिनेश सिंह निवासी गावं बेटवा, थाना गायघाट, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार वर्तमान पता गेट नं0-2, सलारपुर थाना सेक्टर-39 नोएडा।
*पंजीकृत अभियोग का विवरणः*
मु0अ0सं0 600/2021 धारा 420/406 भादवि व 66 आईटी एक्ट थाना फेस-2 गौतमबुद्धनगर।
*बरामदगी का विवरणः*
1.05 मोबाइल फोन
2.02 लैपटॉप
3.02 डेबिट कार्ड
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-