June 26, 2026

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया- अजय मिश्रा

Spread the love

कानपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कानपुर के प्रापर्टी डीलर मनीष गुप्ता की मौत के मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने मनीष गुप्ता की हत्या मामले को लेकर गंभीर आरोप लगाया है। बता दें, सपा मुखिया अखिलेश यादव और सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतक मनीष गुप्ता की पत्नी मिनाक्षी और परिजनों से मुलाकात की है।

 

 

 

गुरूवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर लिखा है कि गोरखपुर में मनीष गुप्ता की हत्या मामला में पुलिस वालों को बचाया जा रहा है मामले को दबाने का प्रयास हो रहा है. पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। मायावती ने सरकार की नीति और नियत पर सवाल उठाते हुए कहा आरोपी पुलिस वालों की अरेस्टिंग नहीं हुई है। सरकार की नीति और नियत पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित मनीष की पत्नी को न्याय मिलना चाहिए। मृतक की पत्नी को मुआवजा और सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।