October 27, 2026

एडीजी ज़ोन लखनऊ के मार्गदर्शन में हरदोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी- अजय मिश्रा

Spread the love

हरदोई टॉप ब्रेकिंग न्यूज़…

 

*एडीजी ज़ोन लखनऊ के मार्गदर्शन में हरदोई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी*

 

अंतर्राज्यीय गैंग का भाण्डाफोड़, *4 कुख्यात* बदमाश दबोचे गए

 

‘फेस स्वैप एप्लीकेशन’ व *’फेक पैन कार्ड ऐप’* के माध्यम से फर्जी तरीके से कूटरचना कर पहचान पत्र बनाकर एवं कूट रचित दस्तावेजों से *VIP नम्बर* के सिम स्वैप कर उपभोक्ताओं से लाखों रूपये की वसूली करने वाले *अंतर्राज्यीय साइबर बदमाशों* के गैंग का भांडाफोड़ हुआ है

 

गैंग के सरगना राकेश पाल निवासी *संडीला (हरदोई)* सहित 04 बदमाश गिरफ्तार किए गए हैं

 

इस गैंग में *एअर टेल के कर्मचारी* भी संलिप्त हैं, जिनमें से एक को गिरफ़्तार किया गया, शेष जल्द ही गिरफ़्तार होंगे

 

*उड़ीसा प्रदेश* के बदमाश भी इस गैंग में शामिल हैं, जिनकी जल्द ही गिरफ़्तारी की जाएगी

 

इस गैंग में *लखनऊ,* *बाराबंकी* और *हरदोई* के बदमाश शामिल हैं, जिन्हें गिरफ़्तार कर जेल भेजा जा रहा है

 

*एसएसपी हरदोई अजय कुमार* के द्वारा अपनी तेज़ तर्रार टीम को ₹ 25,000/- का नक़द ईनाम दिया गया है