गाजियाबाद की मसूरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है अलग-अलग कंपनियों के नकली सीमेंट बनाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 400 से अधिक अलग-अलग कंपनियों के सीमेंट के कट्टे और एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी बरामद की गई है हालांकि इस बीच फैक्ट्री चलाने वाला मास्टरमाइंड मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
बताया जा रहा है कि मसूरी थाना क्षेत्र के भुड़गढ़ी रोड पर ACC, अल्ट्राटेक श्री सीमेंट, अंबुजा सहित अलग-अलग नामी-गिरामी कंपनियों के सीमेंट की पैकिंग करने की सूचना के आधार पर मसूरी पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारकर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है फैक्ट्री के अलग-अलग कंपनी की सीमेंट के कट्टे तैयार हो रहे थे जिनमें पुलिस ने मौके से जप्त कर लिया इसी बीच फैक्ट्री संचालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया जिसकी पुलिस जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। पुलिस ने बताया की मसूरी थाना क्षेत्र में सूचना प्राप्त हुई थी कि हुई थी कि भूड्डघड़ी रोड पर एक नकली सीमेंट बनाने वाली फैक्ट्री का संचालन हो रहा है इसी बीच सूचना के आधार पर मसूरी पुलिस और स्वाट टीम ने जाकर देखा तो नकली सीमेंट बनाने का कार्य चल रहा था नामी-गिरामी कंपनियों के लोगो लगाकर सीमेंट तैयार किया जा रहा था जांच पड़ताल की गई तो एनटीपीसी व अन्य जगह से आने वाली फ्लाई ऐश को सीमेंट के कट्टों में भरकर उन्हें तैयार करने का कार्य किया जा रहा था। नकली सीमेंट बनाने के मामले में मौके से तीन लोगों को हिरासत में लिया गया हैजिन्होंने पूछताछ में पुलिस को बताया की तीनों थाना कविनगर क्षेत्र के बम्हेटा गांव के रहने वाले हैं और उनका मास्टरमाइंड फैक्ट्री संचालक मौके से फरार हो गया हालांकि पकड़े गए तीनों अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है कि यह माल कहां कहां सप्लाई किया करते थे और इस फैक्ट्री को चलाने में किस-किस का हाथ है. फिलहाल मसूरी पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश कर रही है. तीनों अभियुक्तों को मसूरी पुलिस द्वारा जेल भेजा जा रहा है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-