कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार पर मंडरा रहे खतरा के बादल अब टलते हुए नजर आ रहे हैं। बजट के दौरान विधानसभा से अनुपस्थित रहे कांग्रेस और जेडीएस के विधायक अब लौटने लगे हैं। जेडीएस विधायक नारायण गौड़ा ने वापस बेंगलुरु आने के बाद उस खबर को खारिज कर दिया कि वे बीजेपी से संपर्क में हैं।
उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझे नहीं खरीद सकती। अगर मैं चाहूं तो 10 बीजेपी विधायकों को लेकर आ जाऊंगा। गौड़ा ने कहा कि मैं फूड प्वाइजनिंग के चलते अस्पताल में भर्ती था। मेरे पास अस्पताल का बिल भी है। गौड़ा के मुताबिक, पार्टी के साथ कुछ आंतरिक मुद्दे होंगे, तो हम लोग मिल कर उसे ठीक कर लेंगे।
वहीं कांग्रेस विधायक उमेश जाधव ने कहा कि मेरे क्षेत्र के नेताओं से कुछ मामले हैं। मैं इसपर अलग से चर्चा करूंगा। मल्लिकार्जुन खड़गे एक बड़े नेता हैं, मैं उनके खिलाफ कुछ भी नहीं बोल सकता। मैं सही समय पर बोलूंगा। गौड़ा ने कहा कि मैं फिलहाल विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए आया हूं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-