देश की चर्चित एयरलाइंस कंपनी इंडिगो ने पायलटों की कमी की वजह से इंडिगो की पिछले दो दिनों में 62 से ज्यादा उड़ाने रद्द कर दी है। पीटीआई के मुताबिक पायलटों के अभाव में सोमवार को 32 उड़ानें तो वहीं मंगलवार को 30 उड़ानें रद्द हो गईं। इनमें अधिकतर फ्लाइट कोलकाता, हैदराबाद और चेन्नई से रवाना होनी थी। सूत्र के मुताबिक कोलकाता से आठ उड़ानें, हैदराबाद से पांच, बेंगलुरू से चार और चेन्नई से चार उड़ानें रद्द की गई हैं।
एजेंसी के मुताबिक फ्लाइट कैंसिल होने की वजह से पैसेंजर्स को काफी परेशानी हुई है। अंतिम समय में पैसेंजर्स को वैकल्पिक विमानों के लिए भारी किराया चुकाना पड़ रहा है। ऐसे में इंडिगों का संकट पैसेंजर्स की जेबों पर भी भारी पड़ रहा है।
इंडिगो की फ्लाइट्स रद्द होने की वजह से पैसेंजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बीते दिनों इंडिगो ने एक बयान में बताया था कि हमारी समयसारिणी ठीक करने के लिए कुछ पायलट और फ्लाइट को लगाने में फेरबदल किया गया है। इसके परिणामस्वरूप, कई फ्लाइट कैंसिल की गई हैं। हमें अपने उपभोक्ताओं को हुई परेशानी के लिए खेद है।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-