कांग्रेस संसदीय दल की बैठक में बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। राफेल मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेर रहे राहुल गांधी ने यहां कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को विचारधारा की लड़ाई में मात दे रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकलौती पार्टी है जो पूरे देश को एक क्षेत्र मानती है। कांग्रेस अध्यक्ष ने यहां एक बार फिर राफेल का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, नोटबंदी और राफेल घोटाले की वजह से मोदी सरकार की छवि पूरी तरह से धूमिल हो चुकी है।
राहुल के अलावा यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोगों को गुमराह करना और डराना मोदी सरकार के शासन चलाने के तरीकों में शामिल रहा है। सोनिया गांधी ने कहा कि मोदी सरकार ने सच्चाई और पारदर्शिता को पूरी तरह से किनारे कर दिया है। पिछले पांच साल देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक तानेबाने के लिए काफी मुश्किल से बीते है।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-