भारत के मंगलयान मिशन ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मंगल ग्रह की परिक्रमा के सात साल पूरे कर लिए हैं। मिशन के तहत अंतरिक्ष में भेजे गए मार्स ऑर्बिटर अंतरिक्ष यान ने अपनी कक्षा में सात साल पूरे कर लिए हैं जबकि अभियान के मुताबिक इसका जीवन केवल छह महीने था।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान के अध्यक्ष के राधाकृष्णन ने इस उपलब्धि इसे संतोषजनक बताया. उन्होंने मंगलयान अभियान का नेतृत्व भी किया था।मंगलयान मिशन की शुरुआत 5 नवंबर 2013 को की गई थी और अंतरिक्ष यान 24 सितंबर 2014 को अपने पहले प्रयास में मंगल ग्रह की कक्षा में स्थापित हो गया था।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-