*बसपा चीफ़ मायावती ने किया ट्वीट।
*शाहजहांपुर- पुलिस ने शस्त्र फैक्ट्री का किया भंडाफोड़। भारी मात्रा में अवैध शस्त्र, उपकरण बरामद। जंगल की कोठरी से बनाकर हो रही थी शस्त्रों की सप्लाई। आरोपी पप्पू पर दर्ज हैं कई केस। थाना खुदागंज की दतुनिया जंगल से की गिरफ्तारी।
*लखनऊ जिला जेल में बंद पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया(PFI) के सदस्य बन्दी अंसदबदरुद्दीन और फिरोज से रविवार को कोरोना की फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट लेकर मिलने गई चार महिलाओं को जेल प्रशासन पकड़ लिया.
*कानपुर – डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा का कानपुर दौरा, शताब्दी वर्ष समारोह में होंगे शामिल, बीएनएसडी इंटर कालेज में होगा कार्यक्रम, विश्वविद्यालय में स्टूडेंट सर्विस पोर्टल का भी करेंगे शुभारंभ
*कुरुक्षेत्र: शाहबाद में दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग को कृषि क़ानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बंद किया है।
*उत्तर प्रदेश ATS ने नासिक से एक व्यक्ति को हिरासत मे लिया, धर्मांतरण मामले से जुडे तार
*भारत बंद के मद्देनजर किसानों ने पंजाब-हरियाणा के शंभु बॉर्डर को शाम 4 बजे तक के लिए ब्लॉक किया।
*दिल्ली में किसान संगठनों का भारत बंद शुरू, गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9 और NH- 24 जाम किया, गाजियाबाद में रूट डायवर्ट संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने बंद के दौरान पूर्ण शांति की अपील की और सभी भारतीयों से हड़ताल में शामिल होने का आग्रह किया.
*यूपी में मुसलमानों का कोई नेता नहीं, बैंडबाजे की तरह हो रहे इस्तेमाल: ओवैसी
*19% मुसलमान है उत्तर प्रदेश में। उत्तर प्रदेश की जेल में 27% कैदी मुसलमान है। यह भारत सरकार का डाटा है: कानपुर में जनसभा को संबोधित करने के दौरान AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, उत्तर प्रदेश
*लखनऊ- प्रियंका गांधी आज 5 दिवसीय दौरे पर पहुचेंगी लखनऊ। प्रियंका गांधी लखनऊ में कैम्प कर करेंगी ताबड़तोड़ बैठकें, प्रियंका कांग्रेस नेताओं- कार्यकर्ताओं से करेंगी मुलाकात
*भारत बंद : मुंबई-अहमदाबाद हाईवे पर 15 से 20 किलोमीटर लंबा जाम
*नोएडा
संयुक्त किसान मोर्चा ने आज भारत बंद के ऐलान के चलते नोएडा के DND पर भीषड़ जाम लगाया.
*संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ‘भारत बंद’ के चलते हैदराबाद में दुकानें बंद दिखीं।
*आज भारत बंद… लखनऊ कमिशनरेट पुलिस के आगे पस्त होंगे किसान, चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात।
*संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ‘भारत बंद’ के चलते हैदराबाद में दुकानें बंद दिखीं।
*आज है विश्व पर्यटन दिवस जिसे संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा साल 1980 में पर्यटन दिवस के नाम से घोषित किया गया था. विश्व पर्यटन दिवस मनाने का खास उद्देश्य है पर्यटन को बढ़ावा देना.
*खाद्य एवं रसद विभाग में बड़े घोटाले को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने किया ट्वीट।
*भारत बंद को लेकर गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, कई रास्तों पर जारी किया गया डायवर्जन।
*शेयर बाजार में तेजी, 255 अंक की उछाल के साथ नए रिकॉर्ड स्तर पर खुला सेंसेक्स।
*प्रयागराज़
अखाड़ा परिषद के दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट बनाए जाने का मामला, सीबीआई जांच के दायरे में रहेगा फर्जी ट्विटर अकाउंट
*हमीरपुर
बदमाशों का कहर महिला और उसके पति पे बदमाशों ने किया फायर, गोली लगने से महिला गंभीर घायल, महिला को कानपुर के लिए किया गया रेफर, मौदहा कोतवाली इलाके का मामला।
*सोनभद्र
बदमाशों ने प्रधान पति को मारी गोली, गोली लगने से प्रधान पति गंभीर घायल, गंभीर हालत में वाराणसी किया गया रेफर, राबर्ट्सगंज क्षेत्र के लोहरा गांव की घटना।
*इटावा
धर्मांतरण करवाने वाले व्यक्ति गिरफ्तार, आरोपी श्याम सुंदर को पुलिस ने पकड़ा, कानपुर क्षेत्र का रहने वाला है आरोपी, कुछ लोगों ने पुलिस से की थी शिकायत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ा,बकेवर थाना क्षेत्र में रहता था आरोपी युवक ।
*मेरठ
आज किसान संगठनों का भारत बंद, 12 जगह रहेगा चक्का जाम, 10 घंटे हाइवे जाम करने की रणनीति, सुबह 10 से शाम 4 तक बाजार बंद, एंबुलेंस,स्कूल बस,इमरजेंसी सेवाएं जारी, बंद के लिए जनता,व्यापरियों से अपील।
*कानपुर
रतनपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों पर हमला, अज्ञात लोगों ने लाठी डंडे से किया हमला, व्यापार मंडल के कोषाध्यक्ष की कार क्षतिग्रस्त, कार में रखा हजारों कैश हुआ गायब, स्व.श्याम बिहारी मिश्रा गुट के हैं पदाधिकारी, पनकी के रतनपुर का मामला ।
*हरदोई
अभिरक्षा से फरार युवक के पिता ने लगाई फांसी मौत।किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोपी के पिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी।युवक को पुलिस ने हिरासत में लेकर की थी पूछताछ, युवक थाने से हो गया था फरार।परिजनों ने पुलिस पर लगाया प्रताड़ना का आरोप।
*ज़िला कारागार लखनऊ में न्यायिक हिरासत में पीएफआई के अंसद बदरुद्दीन व फिरोज़ के परिजनों द्वारा फ़र्ज़ी RT-PCR रिपोर्ट लगाकर मुलाक़ात करने की कोशिश की गई। जेल प्रशासन ने अंसद बदरुद्दीन व फिरोज़ के परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ किया है।
*समय संशोधन–लखनऊ
गन्ना मंत्री सुरेश राणा की प्रेस कोनफ़्रेंस आज।
आज दोपहार 3 बजे लोकभवन मीडिया सेंटर में सुरेश राणा प्रेस को करेंगे सम्बोधित।
*लखनऊ
अमौसी में संदिग्ध हालत में मिली युवक की लाश, घर में मिली लाश,परिजन हत्या का लगा रहे आरोप, युवक के सिर पर चोट के गंभीर निशान मिले हैं, सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अमौसी का मामला।
*लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनीं।





More Stories
महाराष्ट्र पंढरपुर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समिति कोटा (पंजीकृत)एवम समस्त शिम्पी समाज बहुउदेशिय समाजोन्नती संस्था द्वारा पंढरपुर अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन – विजय परमार
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-