*गांव की महिलाओं के कपड़े फ्री में धोने व प्रेस करने की सजा पर दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने दी जमानत*
मधुबनी। बिहार के मधुबनी के झंझारपुर कोर्ट के एडीजे अविनाश कुमार ने दुष्कर्म के आरोपी को एक अनोखी सजा सुनाई है।आरोपी ललन कुमार साफी पेशे से धोबी है, इसलिए जज ने उसे अगले 6 महीने तक गांव की महिलाओं के कपड़े फ्री में धोने और उन्हें आयरन करने की सजा सुनाते हुए जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
आरोपी 20 वर्षीय ललन कुमार को 17 अप्रैल को एक महिला के साथ अभद्र व्यवहार और दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट में आरोपी ललन के वकील ने कहा था कि उनका मुवक्किल अपने पेशे के जरिए समाज सेवा करना चाहता है। साथ ही कोर्ट ने 10 हजार रुपये के दो जमानतदार भी देने को कहा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-