वाराणसी : लोहता । थाना क्षेत्र के भरभरा गाँव में सोमवार कीं रात आभूषण ब्यवसायी बृजेश सेठ को तीन अज्ञात बदमाशो द्वारा गोली मारकर घायल कर लूटने के प्रयास के मामले में पुलिस ने बृजेश सेठ के पिता विष्णु सेठ की तहरीर पर तीन अज्ञात बदमाशो के खिलाफ मंगलवार को हत्या के प्रयास का मुकदमा कायम किया हैं । बताया जाता है कि बृजेश सेठ कल कोटवा गाँव के पकवा टेम्पो स्टैंड के पास अपनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था इस बीच भरथरा गांव में पूर्व प्रधान के घर से कुछ दूरी पर पिछे से गोली मारकर घायल करके लूट प्रयास किये थे । पुलिस अभी तक एक भी लूटरे को नहीं पकड़ सकी है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-