‼️ *एसएसपी अलीगढ़ ने क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम कार्यालय का किया निरीक्षण* । ‼️
*विवचनाओं के शीघ्र निस्तारण करने हेतु क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम को किया निर्देशित ।*
♦️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री कलानिधि नैथानी महोदय द्वारा जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थानों के वार्षिक निरीक्षण / भ्रमण के बाद क्षेत्राधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण शुरू किया गया, जिसके क्रम में आज दिनांक 23.09.2021 को क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम कार्यालय का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान निम्नलिखित अभिलेख चेक किये गये-
▪️अपराध रजिस्टर-
▪️ जेड रजिस्टर
▪️विशेष अपराध रजिस्टर
▪️एस0आर0 पत्रावलियाँ
▪️ विभागीय जाँच
▪️प्रारम्भिक जाँच
▪️जनसूचना
▪️जाँच हेतु लम्बित प्रार्थना पत्र
▪️लम्बित आईजीआरएस प्रा0पत्र
▪️ऐतराज रजिस्टर
🔸 एसएसपी महोदय ने कार्यालय में नियुक्त कर्म0गण को अपराध रजिस्टर एवं जेड रजिस्टर का सीसीटीएनएस की लम्बित विवेचना सूची से मिलान करते हुए अभिलेखों को अद्यावधिक करने हेतु निर्देशित किया । *थाना रोरावर की लंबित विवेचनाओं पर आपत्ति प्रकट की, उपनिरीक्षक सनोज कुमार द्वारा विवेचनाओं के अधिक समय तक लम्बित रखने के कारण क्षेत्राधिकारी प्रथम को जांच कर आख्या देने हेतु निर्देशित किया । अनावश्यक विवेचना लंबित न रखने एवं प्रत्येक दिन एक उपनिरीक्षक की विवेचनाओं की समीक्षा अवश्य करने हेतु क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया ।* निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम श्री राघवेन्द्र सिंह व सम्बन्धित कर्म0गण मौजूद रहे ।
‼️ *गौरतलब है कि एसएसपी महोदय ने पूर्व में ही समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों का निरीक्षण करने के सम्बन्ध में रोस्टर जारी किया है एवं अभिलेखों को शीघ्र अद्यावधिक करने व लम्बित प्रार्थना पत्रों के शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण, बेहतर जनसुनवाई हेतु सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-