June 24, 2026

वन विभाग उत्तर प्रदेश में बेतहाशा तबादलों का दौर जारी- अजय मिश्रा

Spread the love

वन विभाग उत्तर प्रदेश में बेतहाशा तबादलों का दौर जारी है अभी जुलाई 2021 तक 60 प्रांतीय वन सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए थे उससे भारी मात्रा में धनोपार्जन किया गया । उसके पश्चात 15 सितंबर से 30 सितंबर के मध्य फिर से लगभग 25 प्रांतीय वन सेवा के तथा 150 रेंजर का तबादला किए जाने का कार्रवाई की जा रही है इन तबादलों में विभागीय अधिकारियों द्वारा भारी मात्रा में अवैध वसूली करके माननीय मुख्यमंत्री के आदेशों की अवहेलना करते हुए मनचाहे तरीके से तबादले किए जा रहे हैं इन कार्यों में विभाग के उच्च स्तरीय अधिकारियों के साथ साथ निकट के मंडल के वन संरक्षक एवं एक नामी-गिरामी सहायक वन संरक्षक पूर्ण रूप से सक्रिय है इन बेतहाशा तबादलों से वन विभाग की कार्यशैली पर प्रभाव पड़ने के साथ-साथ वनों के अवैध कटान बढ़ने की पूर्व संभावना है।

हाल ही में 14 सितंबर 2021 को भारतीय वन सेवा एक अधिकारी को चित्रकूट वन विभाग के साथ साथ दुधवा राष्ट्रीय उद्यान जोकि चित्रकूट से लगभग 500 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है का दोहरा प्रभार दिए जाने का आदेश शासन द्वारा किया गया है आदेश की मनसा स्पष्ट है की दोहरा प्रभार दिए जाने से चित्रकूट वन प्रभाग का कार्यभार वहां के एसडीओ को दे दिया जाए जो कि वन विभाग के उच्च अधिकारियों के बहुत चहेते और नजदीक हैं। जबकि चित्रकूट में तैनात एसडीओ से कई वरिष्ठ एसडीओ अभी भी किसी वन प्रभाग के चार्ज में नहीं है इसके अतिरिक्त दुधवा राष्ट्रीय उद्यान वन विभाग से सटे हुए दक्षिण खीरी वन प्रभाग तथा बफर जोन वन विभाग लखीमपुर खीरी में पूर्व से ही भारतीय वन सेवा के अधिकारी तैनात है जिन्हें समीप होने के कारण दुधवा राष्ट्रीय उद्यान का दोहरा प्रभार दिया जा सकता था लेकिन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जानबूझकर 500 किलोमीटर दूर के अधिकारी को दोहरा प्रभार देने का आदेश निर्गत कराया गया इससे एक और चित्रकूट वन विभाग में तथा दूसरी ओर दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में जंगलों की अवैध कटाई बढ़ जाएगी और इससे भारी मात्रा में धन उपार्जन किया जाएगा।