भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शिवसेना के पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से फोन पर बात की है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर यह बातचीत हुई। लेकिन उद्धव ठाकरे ने अमित शाह को साफ तौर पर कहा है कि लोकसभा सीट शेयरिंग की बातें तभी आगे बढ़ेंगी जब उससे पहले विधानसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय होगा।
सूत्रों की मानें तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि शिवसेना 1995 का फॉर्मूला चाहती है, जब शिवसेना-भाजपा गठबंधन पहली बार सत्ता में आया था। उस वक्त शिवसेना ने 168 और भाजपा ने 116 जगहों पर अपने उम्मीदवार खड़े किए थे। हालांकि पिछले चुनावों में यह फॉर्मूला हमेशा बदलता गया है। लेकिन अबकी बार शिवसेना के तेवर बागी हैं।
आज की विधानसभा में भाजपा के पास 122 सदस्य हैं और शिवसेना के 63 सदस्य। दोनों अलग-अलग चुनाव लड़े थे। उसके बाद हमेशा की तरह हिंदुत्व के मुद्दे पर साथ में आए। लेकिन शिवसेना, बीजेपी के खिलाफ बागी तेवर अख्तियार किए हुए है। उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी की आलोचना की। राम मंदिर मसले पर अयोध्या जाकर भाजपा को धर्मसंकट में डाल दिया है।

More Stories
महाराष्ट्र पंढरपुर अखिल भारतीय श्री नामदेव छीपा समाज महासभा समिति कोटा (पंजीकृत)एवम समस्त शिम्पी समाज बहुउदेशिय समाजोन्नती संस्था द्वारा पंढरपुर अधिवेशन के पोस्टर का किया विमोचन – विजय परमार
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
श्री नामदेव युवा मंडल सहयोगी विट्ठल महिला मंडल पालघर जिला की द्वितीय बैठक संम्पन्न – विजय परमार