*थाना सिगरा पर पंजीकृत 7 मुकदमों में वांछित फ्रॉड गिरोह के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार-
जनपद वाराणसी में बुनकरों एवं साड़ी व्यवसायियों के साथ लगातार फ्रॉड की घटनाएं घटित हो रही थी, फ्रॉड करने वाले गैंग के सदस्य फर्जी नाम पता के आधार पर साड़ी एवम कपड़ों की प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से फर्म बनाते थे एवं कपड़ा व्यवसाई एवं बुनकरों से साड़ी आदि की खरीद-फरोख्त करते थे एवं एक बार विश्वास जम जाने पर 10 से 15 लाख रुपए की खरीदारी कर फर्जी चेक दे देते थे एवं फर्म बंद कर बंद कर गायब हो जाते थे। उक्त घटनाओं के प्रकाश में आने पर पुलिस आयुक्त वाराणसी द्वारा फ्रॉड की घटनाओ में अभियोग पंजीकृत कर उक्त गैंग की गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त क्रम में थाना सिगरा की पुलिस टीम ने आज उपरोक्त गैंग के मुख्य आरोपी राजू कुमार गुप्ता व अंशु गुप्ता को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की इनके कब्जे से भारी मात्रा में फ़र्ज़ी पासबुक, चेकबुक, विभिन्न अधिकारियों एवं फर्मों की मोहरें व अन्य दस्तावेज बरामद हुए। अभियुक्तगणों ने पूछताछ में 50 से भी अधिक फ्रॉड की घटनाओं को स्वीकार किया। इनके गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता व उम्र-*
1-राजू कुमार गुप्ता पुत्र श्री रामउजागिर नि0 देवकली थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया हाल पता किराये का मकान धर्मवीर कुमार गुप्ता म0 न0 डी 462/65डीएस अमला नगर लहरतारा थाना मडुवाडीह वाराणसी उम्र 37 वर्ष ।
2-अंशू गुप्ता उर्फ लालू पुत्र राम उजागिर गुप्ता नि0 देवकली थाना सिकन्दरपुर जिला बलिया हाल पता किराये का मकान धर्मवीर कुमार गुप्ता म0 न0 डी 462ध/65डीएस अमला नगर लहरतारा थाना मडुवाडीह वाराणसी उम्र 30 वर्ष ।
*थाना सिगरा पर पंजीकृत अभियोग-*
1-मु0अ0सं0 417/21 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/120बी 473 भादवि
2-मु0अ0स0 11/21 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/120बी भादवि,
3-मु0अ0स0 415/21 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/120बी भादवि,
4-मु0अ0स0 416/21 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/120बी भादवि,
5-मु0अ0स0 418/21 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/120बी भादवि,
6-मु0अ0स0 419/21 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/120बी भादवि,
7-मु0अ0स0 420/21 धारा 419/420/467/468/471/406/504/506/120बी भादवि
*बरामदगी का विवरण-* दोनों व्यक्तियों के क्रमशः जामातलाशी ली गयी तो राजू कुमार गुप्ता के कब्जे से एक अदद सैमसंग मोबाइल एनड्राइड, विवो 01 अदद एनड्राइड, सैमसंग 01 अदद कीपैड तथा अंशू उर्फ लालू के कब्जे से एक अदद मोबाइल रेडमी एन्ड्राइड बरामद हुआ । तथा दुकान की तलाशी ली गयी तो कारपोरेट बैंक के 09 चेंक विभिन्न नाम से जारी आन्ध्रा बैंक से 31 चेक विभिन्न नाम से जारी, देना बैंक के 07 चेक भिन्न-भिन्न नाम से जारी , सिडिकेट बैंक का नौ चेक, बंधन बैंक का एक कटा चेक, व एक चेकबुक जिस पर विशाल का हस्ताक्षर है, पंजाब नैशनल बैंक का एक चेकबुक जिस पर जग्दम्बा हैंडलूम लिखा है सादे पेपर पर भिन्न भिन्न प्रकार की मोहरे लगी हुयी तथा प्लास्टिक की 49 अदद भिन्न भिन्न नाम से मुहर आधार कार्ड व आधार कार्ड की छाया प्रति भिन्न भिन्न नाम से जिस पर सुबेदार प्रसाद, सुरेश पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय, सौरभ तिवारी, अनिल कुमार तलवार, झारखण्डे प्रसाद, राहुल बक्शी, गौरव टण्डन, ओम प्रकाश सेठ, स्मृति यादव, तथा एक निर्वाचन कार्ड रोहित अग्रवाल का है किरायेदारी इकरार नामा राजेश केशरी व विशाल , अश्वनी अग्रवाल व धीरेन्द्र शुक्ला, मंजू देवी अग्रवाल व ब्रज तनीजिया, राधा देवी चौरसिया व अतुल पेशवानी, राजेश केशरी व विद्या सागर, मनोज अग्रवाल , सुरेश कुमार पाण्डेय व शशि कला राय, राजू कुमार से संजीव पाठक द्वारा लिखे गये 85500/-रु0 का हलफनामा चेक व नोट्रियल छाया प्रति गौरव टंडन , शशिकला राय बी0बी0सी0, लाजिस्टिक प्राइवेट कम्पन्नी के निर्देशन राजेश नीलकंठ व शशिकला राय, आशा व उदय प्रताप पाण्डेय, विद्यासागर व शशिकला राय, राजेश श्रीवास्तव व हर्षित कपूर, झारखण्डे व धीरेन्द्र शुक्ला, प्रदीप कुमार व आनन्द पाण्डेय, श्रम विभाग उ0प्र0 द्वारा जारी मेसर्स फैब्रिक मेसर्स एसएस सिल्क नाम से जारी लाइसेंस नगर निगम वाराणसी द्वारा जारी प्रपत्र संख्या 122 की अनुज्ञप्ति रजिस्ट्रेशन की छाया प्रति नं0 09सीEEPP1390C1ZL भिन्न भिन्न नाम से जारी कटे हुए बिल जैसे होण्डा हैण्डलूम बाला जी साडी एण्ड बाला जी टेक्साटाइल सिद्रा हैण्डलूम , एसआर बंधानी, अंश ट्रेडर्स , मधूलिका साडी एण्ड एमपी साडी पूजा सिल्क एम्पोरियम आदि नाम से जारी है । बाला जी हैण्डलूम एण्ड एमपी साडी द्वारा जारी 45 दिन का पेमेन्ट इकरार नामा, बाला जी हर्बल रेट लिस्ट, भिन्न भिन्न नाम से जारी पैसे की रसीद की छाया प्रति व मूल प्रति अनगिनत एक बण्डल, वाटसएप चैट की छाया प्रति 16 वर्क, पासबुक यूनियन बैंक शिवा सेखरी , विजया बैंक हर्षित कपूर नाम से सिडिकेट बैंक धीरेन्द्र शुक्ला के नाम से जारी है, मेमो रसीद बुक 06 अदद, लेने देन रजिस्टर व बुक 05 अदद, डायरी दो अदद, बही खाता बुक 01 अदद यूनियन ओवरसीज बैंक का एटीएम कार्ड 01 अदद, इण्टरनेट से निकाले गये बुनकरों के मोबाइल नं0 की सूची बरामद हुई।
अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जिला कारागार रवाना किया गया है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-