इंडियन रेलवे ने मंगलवार को परिचालन कारणों से 458 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया है। कैंसल की जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा पैसेंजर हैं। रेलवे की तरफ से कुछ मेल और कुछ एक्सप्रेस रेलगाड़ियों के साथ ही कुछ स्पेशल रेलगाड़ियों को भी रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
देश भर में रेलवे के विभिन्न जोन में चल रही मरम्मत के कारण अलग-अलग जगहों पर ट्रैफिक ब्लॉक लिए गए हैं। ऐसे में गाड़ियों के बेहतर परिचालन के लिए इन गाड़ियों को रद्द किया गया है। रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वारी सिस्टम पर रद्द की गई रेलगाड़ियों की सूची जारी की गई है।
रेलवे की ओर से जिन रेलगाड़ियों को रद्द किया गया है उनकी सूची रेलवे की वेबसाइट नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर जारी की गई है। वहीं स्टेशनों पर उद्घोषणा के जरिए भी यात्रियों को रद्द गाड़ियों की सूचना दी जा रही है। 139 सेवा पर एसएमएस कर के भी गाड़ियों की स्थिति जानी जा सकती है। वहीं जिन यात्रियों की रेलगाड़ी रद्द हो गई है वो अपना टिकट रद्द करा कर पूरा रिफंड प्राप्त कर सकते हैं।

More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-