June 24, 2026

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,82,742 सैम्पल की जांच की गयी- अजय मिश्रा

Spread the love

पत्र सूचना शाखा

सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0

 

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,82,742 सैम्पल की जांच की गयी

अब तक कुल 7,65,27,746 सैम्पल की जांच की गयी

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं

तथा 173 लोग होम आइसोलेशन में

 

पिछले 24 घंटे में 15 तथा अब तक कुल 16,86,599

लोग कोविड-19 से ठीक हुये

 

प्रदेश में कोरोना के कुल 194 एक्टिव मामले

प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,831 क्षेत्रों में 6,49,081 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,84,515 घरों के 17,24,94,314

जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया

 

कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है

प्रदेश में पहली डोज 7,75,46,189 तथा दूसरी डोज 1,66,63,030 लगायी गयी

अब तक कुल 9,42,09,219 कोविड डोज दी गयी

कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ इसलिए

सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे

 

टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें

 

किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड

हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे

-श्री अमित मोहन प्रसाद

लखनऊ: 20 सितम्बर, 2021

 

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,82,742 सैम्पल की जांच की गयी है। प्रदेश में अब तक कुल 7,65,27,746 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 11 नये मामले आये हैं तथा 173 लोग होम आइसोलेशन में है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 15 तथा अब तक कुल 16,86,599 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल 194 एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक सर्विलांस टीम के माध्यम से 2,95,831 क्षेत्रों में 6,49,081 टीम दिवस के माध्यम से 3,58,84,515 घरों के 17,24,94,314 जनसंख्या का सर्वेक्षण किया गया है।

श्री प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में पहली डोज 7,75,46,189 तथा दूसरी डोज 1,66,63,030 लगायी गयी हैं। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 9,42,09,219 कोविड डोज दी गयी है। कोविड संक्रमण अभी पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है। इसलिए सभी लोग कोविड अनुरूप आचरण करे। टीकाकरण के बाद भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन अवश्य करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर कोविड हेल्पलाइन 18001805145 पर सम्पर्क करे।

सम्पर्क सूत्रः- धर्मवीर खरे