June 23, 2026

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं उन्नाव जिले से विधायक हृदय नारायण दीक्षित का बेतुका बयान सोशल मीडिया में चर्चा बना- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष एवं उन्नाव जिले से विधायक हृदय नारायण दीक्षित का बेतुका बयान सोशल मीडिया में चर्चा बना है। शनिवार को उन्नाव में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहा कि गांधी जी अखबार पढ़ा करते थे, कम कपड़े पहनते थे, धोती ओढ़ते थे, गांधी जी को देश ने बापू कहा। उन्होंने आगे कहा कि अगर कपड़े उतारने से कोई महान बन जाता तो राखी सावंत महान बन जाती।उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि कुछ लोगों द्वारा वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित करने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर कुछ मित्र मेरे भाषण के एक वीडियो के अंश को अन्यथा अर्थों के संकेत के साथ प्रसारित कर रहे हैं। वास्तव में यह उन्नाव के प्रबुद्ध सम्मेलन में मेरे भाषण का अंश है। जिसमें संचालक ने मेरा परिचय देते हुए मुझे प्रबुद्ध लेखक बताया था।आगे उन्होंने कहा कि मैंने इसी बिंदु से बात आगे बढ़ाते हुए कहा था कि कुछ पुस्तकों और लेखों के लिखने से ही कोई प्रबुद्ध नहीं हो जाता। महात्मा गांधी कम कपड़े पहनते थे। देश में उन्हें बापू कहा। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं राखी सावंत भी गांधी जी हो जाएंगी। इसका किसी ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।