वाराणसी के एक पीएसी के जवान ने अपनी राइफल से स्वयं को गोली मारकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। बताया जा रहा है कि चेतगंज थाने के पास सीओ ऑफिस के निजदीक पीएसी के जवान रंजीत 37 वर्ष ने सोमवार की दोपहर सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली । जिसके बाद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, आसपास के पुलिस जवानों व नागरिकों ने आनन-फानन में उसे पुलिस की जीप से मंडली चिकित्सालय कबीरचौरा लेकर गए । जहां पर डॉक्टरों ने उसे तत्काल उपचार के लिए बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि उसके सीने में गोली लगी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगातार लग रही ड्यूटी से परेशान होकर अपने आप को गोली मारी है। इसके अलावा परिवारिक समस्या से भी अवसाद में था । इस बाबत थाना अध्यक्ष चेतगंज से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जवान ने गोली मारी है। उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है , जहां पर इलाज जारी है।





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-