वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लंका थाना की रमना चौकी के समीप स्थित पुराने अर्धनिर्मित भवन में नौवीं कक्षा के छात्र सौरभ सिंह की हत्या के मामले में उसके दो दोस्तों सहित चार लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस की पूछताछ जारी है।
पुलिस के अनुसार तफ्तीश में यह सामने आया है कि वारदात की वजह सौरभ और उसके दोस्तों के बीच आशनाई का विवाद और वर्चस्व की लड़ाई के लिए मारपीट के साथ ही मनबढ़ई है। पुलिस का दावा है कि वारदात की गुत्थी लगभग सुलझ गई है और जल्द ही खुलासा कर आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।
रोहनिया थाना अंतर्गत माधोपुर निवासी संजय सिंह के दो बेटों में छोटा सौरभ नवनीता कुंवर स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ता था। शनिवार की दोपहर डाफी बाईपास किनारे स्थित अर्धनिर्मित मकान में खून से लथपथ मिला था। प्रकरण को लेकर संजय की तहरीर पर स्कूल प्रबंधक प्रतीक राय, प्रधानाचार्य दिवाकर राय और दो किशोरों के खिलाफ लंका थाना में हत्या सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया।…





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-