*थाना सेक्टर 20 पुलिस व बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड के सम्बन्ध में:-*
*दिनांक 16.09.2021 को थाना सेक्टर 20 पुलिस व फैक्ट्रीयों में चोरी करने वाले बदमाशों के बीच सेक्टर 08 में पुलिस मुठभेड के दौरान बलेनो गाडी में सवार 02 अभियुक्त 1.राजूराम खिलाडी पुत्र बूटी सिंह निवासी रामपवई थाना एका जनपद फिरोजाबाद 2. साकिर पुत्र सत्तार निवासी रामनगर थाना गुलावठी जनपद बुलन्दशहर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान दोनों बदमाश गोली लगने के कारण घायल हो गये है। जिनको उपचार हेतु जिला अस्पताल रवाना किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक बलेनो कार मय 07 बोर लैदर चोरी किये गये व अवैध शस्त्र बरामद किये गये है। अभियुक्त राजूराम पहले गार्ड बनकर फैक्ट्रियों में नौकरी करता था तथा फिर पूर्ण रैकी करने के बाद अपने साथियों के साथ फैक्ट्री में चोरी की घटनाओं को अन्जाम देता था। इसी तरह दिनांक 5/6.09.2021 की रात्रि को सेक्टर 09 में स्थित लैदर की फैक्ट्री में भी चोरी की घटना को अन्जाम दिया गया था। इसी प्रकार अभियुक्तों द्वारा एनसीआर क्षेत्र में भी घटनाऐं कारित की जा चुकी है। अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।*
*मीडिया सेल*
*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-