पत्र सूचना शाखा
(मुख्यमंत्री सूचना परिसर)
सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0
मुख्यमंत्री आज 17 सितम्बर को ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’
के अन्तर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट तथा ‘प्रधानमंत्री
मुद्रा योजना’ के तहत ऋण वितरित करेंगे
राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में टूलकिट तथा
ऋण वितरण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा
‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के 21,000 प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण के साथ-साथ 11,000 से अधिक लाभार्थियों
को ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ से जोड़ा जा रहा
लखनऊ: 16 सितम्बर, 2021
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी कल 17 सितम्बर, 2021 को यहां ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के अन्तर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट तथा ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ के तहत ऋण वितरित करेंगे। यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जनपदों में टूलकिट तथा ऋण वितरण का वृहद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के 21,000 प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरण के साथ-साथ 11,000 से अधिक लाभार्थियों को ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजना’ से जोड़ा जा रहा है।
———

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-