June 20, 2026

25 सितंबर 2021 को ,गरीब कल्याण दिवस, के रूप में मनाया जायेगा : C.D.O -अभिलाष राम

Spread the love

*25 सितंबर 2021 को ,गरीब कल्याण दिवस, के रूप में मनाया जायेगा _ C.D.O*

 

*चित्रकूट*

मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने बताया कि शासन द्वारा दिए गए निर्देशों पर 25 सितंबर 2021 को ,गरीब कल्याण दिवस, के रूप में मनाए जाने तथा इस दिन समस्त विकास खंडों में गरीबों के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन सम्मान को उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें समस्त विकास करने में जन आरोग्य मेलों का आयोजन किया जाएगा जिसमें आमजन का स्वास्थ्य परीक्षण आयुष्मान कार्ड का वितरण तथा कोविड टीकाकरण की व्यवस्था, सभी प्रकार के ऋण वितरण की व्यवस्था, कृषि संयंत्रों के वितरण की व्यवस्था, प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास योजना शौचालय स्वच्छ पेयजल तथा उज्जवला-2 योजना के अंतर्गत गैस दिए जाने की व्यवस्था तथा जन सामान्य को उपलब्ध कराए जाने वाले अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन, गांव की सफाई तथा सैनेटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था, विधवा वृद्धावस्था पेंशन के कैंप का आयोजन, खाद्य सुरक्षा के अंतर्गत पात्र परिवारों को राशन कार्ड तथा खाद्य सामग्री वितरण, गरीब बालिकाओं के विवाह हेतु संचालित योजनाओं का लाभ पात्र बालिकाओं को दिए जाने की व्यवस्था एवं धात्री महिलाओं व कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं पोषाहार वितरण, का कार्यक्रम माननीय सांसद माननीय विधायक गण माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय ब्लाक प्रमुख व अन्य मानी जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनिश्चित कराया जाए इसमें आमजन की सहभागिता के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 25 सितंबर 2021 को गरीब कल्याण दिवस के रूप में आयोजित कार्यक्रमों में गरीबों के कल्याण हेतु राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की रिपोर्ट ईमेल आईडी KK vup LK o@gmail.com पर उपलब्ध कराये, उक्त कार्यक्रम कोविड-19 से बचाव के संबंध में निर्गत गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए कराया जाए उन्होंने कहा कि विकासखंड वार कार्यक्रम आयोजित कराए जाने के लिए नोडल अधिकारी जिसमें चित्रकूट धाम कर्वी में उप कृषि निदेशक, विकासखंड मानिकपुर में परियोजना निदेशक जिला ग्राम विकास अभिकरण, पहाड़ी में जिला विकास अधिकारी, मऊ में उपायुक्त स्वरोजगार एवं विकासखंड रामनगर में जिला पंचायत राज अधिकारी को नामित किया गया है उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि उक्त आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*