*DM की अध्यक्षता में नीति आयोग विकास सूचकांक की बैठक हुई सम्पन्न*
*चित्रकूट*
*जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण प्रदाताओं एवं नीति आयोग के विकास सूचकांको कौशल प्रशिक्षण संचालित कर रहे अन्य विभागों के साथ समीक्षा बैठक की गई।*
जिलाधिकारी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मानिकपुर/शिवरामपुर के प्रधानाचार्य बीके तिवारी को निर्देश दिए कि यह जनपद आकांक्षात्मक जनपद है जो योजनाएं कौशल विकास योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के लिए संचालित नहीं है उन योजनाओं के संचालन के लिए शासन से पत्राचार किया जाए, उन्होंने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कौशल विकास योजना के अंतर्गत जो संस्थाएं प्रशिक्षण दे रही हैं उनका पूरा विवरण उपलब्ध कराया जाए, उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र संचालकों से कहा कि आपको किस विषय पर और कितने लाभार्थियों को प्रशिक्षण देना है उसका भी विवरण उपलब्ध कराएं तथा जो बैच प्रशिक्षण लेकर प्रार्थी उत्तीर्ण होकर जाते हैं तो उन्हें रोजगार मिला है कि नहीं अगर उन्हें रोजगार नहीं मिला है तो कंपनियों से सम्पर्क कर रोजगार मेला आयोजित कर लाभान्वित कराया जाए उन्होंने यह भी कहा कि शासन द्वारा प्रशिक्षण के लिए बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए धन खर्च कर रही है इसमें जिम्मेदारी के साथ प्रशिक्षण दिलाया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रधानाचार्य से यह भी कहा कि प्रशिक्षण केन्द्रों का निरीक्षण कर प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति तथा जिन टे्र्डो में प्रशिक्षण दिया जाता है उनकी गुणवत्ता की भी जांच कराई जाए। उन्होंने एम एस डी पी, स्पेशल कम्पोनेंट्स, उद्यानीकरण,सिलाई, कढ़ाई, इलेक्ट्रॉनिक आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी, डीसी एन आर एल एम सुदामा प्रसाद, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी रामबाबू विश्वकर्मा, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी श्याम सुंदर इकनौरिया, जिला दिव्यांग जन अधिकारी राजबहादुर सिंह, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेंद्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक इलाहाबाद बैंक आशुतोष कुमार सहित संबंधित अधिकारी व प्रशिक्षण केन्द्रों के संचालक मौजूद रहे।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*


More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-