*प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक 14.09.2021*
*दुष्कर्म के अभियोग से संबंधित 01वांछित अभियुक्त गिरफ्तार (थाना नवाबगंज)-*
जनपद प्रतापगढ़ के थाना नवाबगंज से उ0नि0 श्री यशकरन यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 151/2021 धारा 376,504 भादवि व धारा 3(1)द/3(1)ध/3(2)5 एससी/एसटी एक्ट से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त राहुल पुत्र जवाहरलाल यादव नि0 संग्रामपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ को थाना क्षेत्र के आलापुर बाजार तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरणः-*
अभियुक्त द्वारा शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ (03 वर्षों तक) दुष्कर्म कारित करना व बाद में शादी के लिये मना कर देना। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर दिनांक 12.09.2021 को थाना नवाबगंज में मु0अ0सं0 151/2021 धारा 376,504 भादवि व धारा 3(1)द/3(1)ध/3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*
1. राहुल पुत्र जवाहरलाल यादव नि0 संग्रामपुर थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ
*पुलिस टीम-* उ0नि0 श्री यशकरन यादव, का0 हेमन्त कुमार व का0 योगेन्द्र कुमार थाना नवाबगंज जनपद प्रतापगढ़।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-