आंध्र प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के गुंटूर में रैली के दौरान सीएम चंद्रबाबू नायडू और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि उन्होंने आंध्र के गरीबों के लिए नई योजनाएं चलाने का वादा किया था लेकिन मोदी की योजनाओं पर ही अपना स्टीकर लगा दिया है। इस दौरान उन्होंने एनटी रामाराव का नाम लेकर चंद्रबाबू नायडू पर तीखा निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि नायडू ने अपने ससुर (एनटी रामाराव) की पीठ पर छुरा घोंपा है। उन्होंने कहा, ‘क्या मजबूरी है कि वह नामदारों के सामने सर झुकाकर बैठ गए हैं।
पीएम ने कहा, ‘मैं तो हैरान हूं कि आखिर सीएम को हो क्या गया है वो बार-बार मुझे याद दिलाते हैं कि वो मुझसे बहुत सीनियर हैं। मैं कहता हूं कि आप सीनियर हैं इसलिए आपके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी। आप सीनियर हैं दल बदलने में, आप सीनियर हैं नए-नए दल से गठबंधन करने में। आप सीनियर हैं खुद के ससुर की पीठ पर छुरा घोंपने में। आप सीनियर हैं एक चुनाव के बाद दूसरे चुनाव हारने में, मैं तो उसमें सीनियर हूं नहीं।’
पीएम ने विरोधी पोस्टर पर तंज कसते हुए कहा, ‘जब हम स्कूल में पढ़ते थे तो टीचर कहती थीं- गो बैक वापस सीट पर जाकर बैठो। मैं खुश हूं कि टीडीपी ने मुझे कहा है कि गो बैक वापस जाकर दिल्ली में बैठो। आज महामिलावट के जिस क्लब में यहां के सीएम शामिल हुए हैं उसका स्वार्थ सिर्फ अपने राजनीति के दीये को जलाए रखना है। इन पर अब कानून का शिकंजा कस रहा है। आपके चौकीदार ने इनकी नींद हराम कर दी है। पाई-पाई का हिसाब देना पड़ा तो यहां के सीएम को तकलीफ हो रही है।’

More Stories
गृह मंत्री की बंगाल दौरा आज
माननीय केशव प्रसाद मौर्या जी ने जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दर्शन कार्यक्रम
योगी से छुट्टी लेकर ही UP छोड़ पाएंगे मंत्री: CM ने मंत्रियों को 100 दिन का एजेंडा सौंपा; नई गाड़ी, फर्नीचर खरीदने पर रोक