October 28, 2026

चुनाव आयोग ने वोटरों की तमाम दिक्कतों को घर बैठे दूर करवाने के लिए एक मोबाइल एप विकासित किया- शरद पांडेय

Spread the love

लखनऊ :

चुनाव आयोग ने वोटरों की तमाम दिक्कतों को घर बैठे दूर करवाने के लिए एक मोबाइल एप विकासित किया है.

 

Voter Helpline Mobile App (VHA) नाम के इस मोबाइल एप के जरिये नागरिकों को वोटर लिस्ट में नाम दर्ज करवाने, उसमें संशोधन, अपमार्जन, एक ही विधानसभा के किसी अन्य भाग में स्थानांतरण, एक विधानसभा से दूसरी विधानसभा में स्थानांतरण, चुनाव प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को जानने, चुनाव के नतीजे जानने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है…