प्रयागराज : साइबर क्राइम थाना रेंज प्रयागराज को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां पुलिस ने अंतर्राज्यीय ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के सीनियर एडवोकेट के बैंक खाते से किया था फ्राड। एडवोकेट को झांसे में लेकर ओटीपी पता किया और एक लाख 74 हजार आनलाइन किए ट्रांसफर। बता दें कि मऊनाथ भंजन के रहने वाले अभियुक्त अनवर और शहीद ऑनलाइन ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के पास एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, डूंगल, एटीएम और चेकबुक व अन्य सामान बरामद हुआ। मौके पर अभियुक्तों के पास एक डायरी भी बरामद हुई जिनमे बहुत से बैंक खाते की डिटेल मौजूद है।





More Stories
शुआट्स के कुलाधिपति, कुलपति समेत 11 के खिलाफ चार्जशीट फाइल-
बसपा महापौर प्रत्याशी सईद अहमद के बड़े बेटे के बाद छोटे बेटे पर भी मामला दर्ज-
50 हजार की इनामी शाइस्ता की तलाश में यू पी एस टी एफ टीम ने धूमनगंज पुलिस संग मारा छापा-