April 20, 2026

महाराष्ट्र मुंबई श्री गणपती महोत्सव को लेकर पूरे महाराष्ट्र में ढोल थाली बाजो के साथ रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणपती जी की स्थापना हुई-विजय परमार

Spread the love

ढोल थाली की गुंजायमान के साथ बिराजे रिद्धि सिद्धि के दाता – विजय परमार

महाराष्ट्र मुंबई श्री गणपती महोत्सव को लेकर पूरे महाराष्ट्र में ढोल थाली बाजो के साथ रिद्धि सिद्धि के दाता श्री गणपती जी की स्थापना हुई हर तरफ गणपती बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया, की गुंज सुनाई दी।

मंदिरों से लेकर गली मोहल्लों के नाके पर ओर बहुत से घरों में हुए गणपती विराजमान हर कोई बप्पा को अलग अलग रूप दे रहा तो बहुत से पंडाल में झाकिया देखने को मिल रही ।

जहाँ देखो वहाँ सुबह शाम श्री गणपती जी की आरती, भजन धूम धाम से हो रहे, कही पर बप्पा की पूजा डेढ़ दिन तो कही 5 दिन कही 11दिन की पूजा बडी धूमधाम से की जाएगी ।

बड़े पंडालों में जहाँ दर्शन के लिए भारी भक्तों के भीड़ की संभावना है वहाँ कोविड -19 अनुसार सरकारी गाइडलाइंस की पालना भी हो रही है ।

बाजारों में भी रौनक है लोग गणपती की पुजा के सामान के साथ अपनी भी जरूरतमंद वस्तुओं की खरीदी कर रहे है।