October 26, 2026

बसपा सुप्रीमो मायावती अंसारी बंधुओं पर बड़ा फैसला ले सकती- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

बसपा सुप्रीमो मायावती अंसारी बंधुओं पर बड़ा फैसला ले सकती हैं. सूत्रों की मानें तो बांदा जेल में बंद बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी और गाजीपुर से बसपा के सांसद अफजाल अंसारी को बहुजन समाज पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. खबरों के मुताबिक समाजवादी पार्टी से बढ़ रही नजदीकियों के चलते अंसारी बंधुओं पर बसपा सुप्रीमो मायावती यह कार्रवाई कर सकती हैं. आपको बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिगबतुल्लाह अंसारी ने अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी जॉइन की थी. साथ ही उनके बेटे ने भी सपा का दामन थामा था.

 

 

खबरों की मानें तो चुनावों से पहले मुख्तार अंसारी और उनका परिवार भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम सकता है. इसके साथ ही साथ मुख्तार अंसारी के तीसरे भाई अफजाल अंसारी समाजवादी पार्टी के टिकट पर ही इस बार का चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि अफजाल अंसारी अभी बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर पूर्वांचल की गाज़ीपुर सीट से सांसद हैंं.

 

ये है वजहपार्टी विरोधी और बहुजन समाज पार्टी के खिलाफ रहने के चलते बसपा सुप्रीमो उन पर कार्रवाई कर सकती हैं. इधर बहुजन समाज पार्टी में भी मायावती की एक्टिवनेस यह बताती है कि वे 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. हालांकि सांसद अफजाल अंसारी का लगभग 3 साल का कार्यकाल बचा हुआ है. ऐसे में बसपा सुप्रीमो किस तरह उन्हें पार्टी से निकालती है यह देखने वाली बात होगी.

 

मुख्तार अंसारी व बेटे अब्बास सपा से लड़ सकते हैं चुनाव खबर ये भी है कि समाजवादी पार्टी मुख्तार अंसारी और उनके बेटे अब्बास अंसारी को आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है. फिलहाल मुख़्तार अंसारी बांदा जेल में बंद हैं.