जौनपुर। बक्शाथाना क्षेत्र के लखौंवा गांव निवासी किसान अच्छे लाल यादव 48 वर्ष आज गुरुवार को सुबह मॉर्निंग वॉक करने घर से थोड़ी दूर स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर गए थे।
तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और उनसे मिलकर 2 मिनट कुछ बातें किए श्योर हो जाने पर एक बदमाश ने उन्हें दनादन गोली मारकर उनकी हत्या कर दी और बड़े आराम से बाइक पर बैठकर भाग गए।
किसान की मौत की खबर और गोली की तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर ग्रामीण रेलवे क्रॉसिंग पर जुट गए।
उनकी पहचान अच्छेलाल यादव के रुप में हुई। इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए बदमाशों की तलाश करने में जुट गई है।
किसान को गोली क्यों मारी गई घटना के विषय में पुलिस तफ्तीश कर रही है।साभार

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-