🚔 *#अलीगढ़ ब्रेकिंग* 🚔
*★ शराब अपराधियों के विरुद्ध शासन व डीजीपी मुख्यालय के निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए अलीगढ़ पुलिस ने गैंगस्टर की कार्यवाही के बाद सम्पत्ति जब्तीकरण की कार्यवाही के क्रम में अब _शराब माफिया अभियुक्त मुनीष कुमार शर्मा व रिषी कुमार शर्मा की अचल सम्पत्ति “कीमत करीब 02 करोड़ 95 लाख 52 हजार सात सौ रूपये )” गैगंस्टर अधिनियम की धारा 14 (1) के अधीन की जब्त ।*
◆ *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी* के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा शराब माफिया मुनीष कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़ व रिषी कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़ के विरुद्ध कमरतोड़ कार्यवाही करते हुए *अपमिश्रित शराब का कारोबार/व्यापार कर अवैध रूप से अर्जित की गयी सम्पत्ति का चिन्हीकरण/सत्यापन कराकर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध अचल सम्पत्ति कीमत 2,95,52700/- रू0* को जब्त किया गया।
अभियुक्तगणों द्वारा उपरोक्त सम्पत्ति अपमिश्रित/जहरीली शराब के अवैध कारोबार से अनाधिकृत रूप से धन कमाकर अर्जित/क्रय की गयी है ।
▪️ *अभियुक्तः-*
1. मुनीष कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़
2. रिषी कुमार शर्मा पुत्र रामप्रकाश शर्मा निवासी कस्बा व थाना जवाँ,अलीगढ़
▪️ *जब्त सम्पत्तिः*-
🔸 *अभियुक्त मुनीष कुमार शर्मा*
1. ग्राम रायपुर में गाटा सं0 79/3.564, 88/0.038, 37 मि0/ 2.154, 3क/0.611, 15क/0.046 में कुल 1.6044 हेक्टेयर कृषि भूमि
2. ग्राम सीयपुर में गाटा सं0 198/0.859, 209/0.193, 210/1.865 में कुल 0.444 हेक्टेयर कृषि भूमि
🔸 *अभियुक्त रिषी कुमार शर्मा*
1. अभि0 रिषी शर्मा की पत्नी अभियुक्ता रेनू शर्मा के नाम 770 वर्गमीटर भूमि,
2. अभि0 रिषी शर्मा के नाम तेजपुर अनूपशहर रोड़ पर 385 वर्गमीटर का प्लाट व उस बनाई गई दुकान
3. अभि0 रिषी शर्मा की पत्नी अभियुक्ता रेनू शर्मा के नाम ग्राम सुमैरा दरियापुर में 0.886 हेक्टेयर कृषि भूमि
4. ग्राम सीयपुर में 1.153 हेक्टेयर कृषि भूमि
5. ग्राम पिलौना में 0.4223 हेक्टेयर कृषि भूमि
6. ग्राम तेजपुर में 1.538 हेक्टेयर कृषि भूमि
7. ग्राम भोजपुर गड़िया में 0.3782 हेक्टेयर भूमि
‼️ *गौरतलब है कि एसएसपी द्वारा पूर्व में ही अपने अधीनस्थों को शराब प्रकरण में संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा/गैगस्टर/हिस्ट्रीशीट जैसी कठोर वैधानिक कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के अन्तर्गत सम्पत्ति चिन्हित कर जब्तीकरण की कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में मु0अ0सं0 232/2021 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम थाना जवाँ में अभियुक्त मुनीष कुमार शर्मा व रिषी कुमार शर्मा उपरोक्त की अचल सम्पत्ति को जब्त किया गया ।*
‼️विदित है कि इससे पूर्व शराब माफिया *अनिल चौधरी ,विपिन यादव उर्फ ओमवीर सिंह, मुनीष कुमार शर्मा,ऋषि कुमार,अर्जुन,विक्रम सिंह व नीरज चौधरी, रविन्द्र पाठक,सतीश कुमार उर्फ खुराना की सम्पत्ति गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अब तक कुल 71 करोड़ की संपत्ति जब्त की जा चुकी है ।* कार्यवाही लगातार जारी है….

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-