August 17, 2026

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अवनि प्रेक्षागृह, पुलिस मुख्यालय लखनऊ में किया गया सैनिक सम्मेलन- अजय मिश्रा

Spread the love

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा अवनि प्रेक्षागृह, पुलिस मुख्यालय लखनऊ में किया गया सैनिक सम्मेलन

 

श्री मुकुल गोयल, पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा आज दिनॉकः 03.09.2021 को अवनि प्रेक्षागृह पुलिस मुख्यालय लखनऊ में प्रदेश के समस्त जनपदों, कमिश्नरेट व मुख्यालय स्थित विभिन्न इकाईयों में तैनात पुलिस कार्मिकों का सम्मेलन किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक, मुख्यालय, अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना व अपर पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिदेशक के जी0एस0ओ0 सहित अन्य अधिकारीगण व सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले पुलिस कार्मिक उपस्थित रहें।

 

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा सैनिक सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे पुलिस कार्मिकों के सुझाव/समस्याओं को सुनकर उनके समुचित समाधान हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया ।

 

तत्पश्चात पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा समस्त जोन व कमिश्नरेट से आये प्रतिभागी पुलिसकर्मियों को पुलिस मुख्यालय का प्रतिकात्मक चिन्ह भेंट किया गया।

 

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 महोदय द्वारा अपने सम्बोधन में कहा गया किः-

 

ऽ यह मेरे और आप सभी के लिये गर्व की बात है कि दुनिया के सबसे बड़े पुलिस बल के हम महत्वपूर्ण अंग हैं, इसका बहुत गौरवशाली इतिहास रहा है।

 

ऽ आप सभी पुलिस विभाग की एक मजबूत व महत्वपूर्ण कडी है। पुलिस विभाग को हर प्रकार की चुनौतियों से निपटना होता है चाहे वह प्राकृतिक आपदा हो या कानून व्यवस्था या सामाजिक/धार्मिक कार्यक्रम आदि हम सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम है।ं

 

 

-2-

 

ऽ कोरोना संक्रमण के दौरान आप लोगों द्वारा फ्रन्टलाइन वॉरियर्स के रूप में बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया है, जिसकी सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है। इस दौरान पुलिस विभाग ने अपने बहुत से साथियों को कर्तव्य की बेदी पर खोया है। हम उन साथियों के परिवारी जन के साथ है। आप सभी कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुये  अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखें।

 

ऽ  पुलिस महानिदेशक महोदय द्वारा जनता के साथ शालीनतापूर्ण व्यवहार रखने व ड्यिटी के दौरान स्वच्छ व निर्धारित वर्दी धारण करने पर बल दिया गया।

 

ऽ सोशल मीडिया के सम्बन्ध में शासन व मुख्यालय स्तर से जारी एसओपी का पालन करते हुये अनुशासित व्यवहार करने की हिदायत दी।

 

ऽ महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा के सम्बन्ध में चलाये रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला बीट अधिकारियों द्वारा बीट में भ्रमण कर महिलाओं को जागरूक करते हुये त्वरित कार्यवाही करें।

 

ऽ कानून व्यवस्था ड्यिटी के समय सुरक्षा उपकरणों से सुसज्जित होकर कर्तव्यों का पालन करें। इस हेतु मुख्यालय स्तर से समय-समय पर परिपत्र के माध्यम से निर्देश भी निर्गत किये गये है।़

 

ऽ पुलिस महानिदेशक महोदय ने साइबर क्राइम की चुनौतियों पर विशेष बल देते हुये कहा कि वर्तमान समय में साइबर क्राइम एक गम्भीर चुनौती है , जिसके लिये जन मानस में अधिक से अधिक जागरूकता पैदा करते हुये अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर साइबर अपराधों की रोकथाम की दिशा में कार्य करें । साइबर अपराधियों द्वारा अवैध तरीके से निकाली गयी धनराशि को ब्लाक कराने एवं अग्रिम कार्यवाही से सम्बन्धी हेल्प लाइन नम्बर-155260 भारत सरकार द्वारा जारी की गयी है, जिसका व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये।

 

ऽ पुलिस कर्मियों द्वारा स्वयं यातायात नियमों का पालन करते हुये निर्वाध यातायात प्रबन्धन में योगदान दें।

 

-3-

 

ऽ अपने ड्यिटी स्थल पर पहुॅचकर पूर्ण मनोयोग से अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा अपने आसपास के स्थल/परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।

 

ऽ अपराधिक घटनाओं के स्वत्रन्त्र एवं निष्पक्ष पंजीकरण के साथ साथ विवेचनाओं में वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाये।

 

ऽ बीट व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाते हुये बीट में जाने पर विभिन्न प्रकार के विवाद/रंजिश के बारे में पूर्ण जानकारी कर आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्यवाही करें।

 

पुलिस शासक नहीं सेवक है इस बात को हमेशा अपने दिल व दिमाग मे ंरखकर कार्य करें। जनसामान्य के हितों की रक्षा एवं सुरक्षा ही हमारा मुख्य दायित्व होना चाहिए।

 

पुलिस महानिदेशक उ0प्र0 द्वारा सम्मेलन में उपस्थित स्वतन्त्रता दिवस-2021 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह प्राप्त करने वाले सभी कार्मिकों को शुभकामनायें दी गयी।