September 29, 2026

शुभ मुहूर्त देखकर प्रधानमंत्री की UP चुनाव में होगी एंट्री- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ,

 

शुभ मुहूर्त देखकर प्रधानमंत्री की UP चुनाव में होगी एंट्री,

 

 

 

 

 

यूपी के चुनावी रण से पूर्व प्रदेश में सौगातों की बौछार होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सूबे के हर हिस्से में तमाम विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने वाले हैं। इस दौरान वे रैलियां भी करेंगे। पार्टी इन कार्यक्रमों की रूपरेखा इस हिसाब से बना रही है कि प्रदेश के पूरब से पश्चिम तक हर इलाके को कवर किया जा सके। लगभग पूरे हो चुके प्रोजेक्टों के साथ ही उन कार्यों की भी सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है, जिनकी नींव रखी जानी है। खास बात यह है कि मिशन-2022 में पीएम की एंट्री में मुहूर्त का भी खास ख्याल रखा जाएगा। ऐसे में नवरात्र को सबसे शुभ माना जा रहा है।

 

चुनाव में जाने से पहले योगी सरकार अपने साढ़े चार साल में किए कामों को प्रदेश की जनता को दिखाएगी। कई ऐसे बड़े काम हैं, जिनके सहारे भाजपा और मौजूदा सरकार को चुनावी वैतरणी पार करने की उम्मीद है। इन कार्यों में लखनऊ से गाजीपुर को जोड़ने वाला पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, चित्रकूट से इटावा के बीच बन रहा बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, जो लखनऊ एक्सप्रेस-वे के जरिए राजधानी से जुड़ जाएगा। 60 प्राचीन मंदिरों की श्रृंखला को एक सूत्र में पिरोने वाला काशी विश्वनाथ कॉरीडोर, गोरखपुर में बनने वाला प्रदेश का दूसरा एम्स, गोरखपुर की फर्टिलाइजर फैक्ट्री, कानपुर मेट्रो का प्रायोरिटी कॉरीडोर, सिद्धार्थनगर सहित कई अन्य स्थानों पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज आदि शामिल हैं।