*गुड मॉर्निंग गोरखपुर’ अभियान से मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोग अब रहेंगे सुरक्षित,गोरखपुर पुलिस ने सम्हाली कमान*
*एसपी सिटी मॉर्निंग वॉक के समय गुलाब का फूल देकर गुड मॉर्निंग गोरखपुर अभियान की शुरुवात की*
गोरखपुर। शहर में अब सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाले लोगों की पुलिस हिफाजत करेगी। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने नई पहल शुरू की है, जिसे गुड मॉर्निंग गोरखपुर नाम दिया गया है। कई बार सुबह टहलने के समय लुटेरों, स्नेचरों द्वारा घटना को अंजाम दे दिया जाता है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए अब गोरखपुर पुलिस ने इस अभियान की शुरुआत गुरुवार को कर दी। सुबह मॉर्निंग वॉक के समय पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार सर्किट हाउस रोड तारामंडल पर टहलने वाले सम्मानित लोगों को गुलाब का फूल देकर एहसास दिलाया कि गोरखपुर की पुलिस सदैव आपके साथ है आप निर्भीक होकर मॉर्निंग वॉक करें इसी तरह शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों व पार्क में मॉर्निंग वाक स्थानों पर विभिन्न थानों की पुलिस व अधिकारी सादे कपड़ों में टहलने वाले सभी स्थानों व पार्कों में घूमते नजर आई । इसके लिए शहर के सभी वाकिंग पार्कों को चिन्हित कर पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार को जिम्मेदारियां दे दी गई है
बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा ने पुलिस अधीक्षक नगर सोनम कुमार को निर्देशित किया था। जिसके बाद गुरुवार को मॉर्निंग पार्कों का निरीक्षण कर लोगों से समस्याएं जानी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक नगर ने गुरुवार को सर्किट हाउस रोड तारामंडल पर मॉर्निंग वॉक के समय गुलाब का फूल देकर गुड मॉर्निंग गोरखपुर अभियान की शुरुवात की। पुलिस ने सभी पार्कों व मॉर्निंग वॉक स्थानों की सुरक्षा बढ़ा दी है। ऐसे समय पर सादी वर्दी में पुलिस संदिग्धों पर नजर रखेगी ताकि घटना न होने पाए। तारामंडल सर्किट हाउस रोड पर टहलने वाले लोगों को गुलाब का फूल देकर सुरक्षा प्रदान करने का विश्वास भी दिलाया। पुलिस अधीक्षक नगर ने बताया कि मॉर्निंग वॉक के दौरान वृद्ध, महिलाओं और बच्चों से बात की गई। लोगों को फूल देकर गुड मॉर्निंग गोरखपुर कहा गया। साथ ही बताया कि सादे कपड़ों में सभी प्रमुख पार्को व स्थानों पर पुलिस सुरक्षा के लिए मुस्तैद है।






More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-