लखनऊ:
यूपी में 7 से 16 सितंबर तक चलेगा प्रदेशव्यापी सर्विलांस अभियान
यूपी में स्वास्थ्य कर्मी बुखार पीडि़तों का घर घर पहुंच कर हाल लेंगे। उनके लक्षणों की जांच करेगी। जरूरी दवाएं और चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए यूपी सरकार 7 सितंबर से प्रदेशव्यापी सर्विलांस अभियान शुरू करने जा रही है। अभियान के तहत स्वास्थ्यकर्मी घर घर पहुंच कर बुखार वाले मरीजों के लक्षणों की जांच करेंगे। स्वास्थ्यकर्मी बुखार के लक्षणों के आधार पर कोविड की जांच करेंगे।
केरल,महाराष्ट्र समेत देश के कई राज्यों में कोविड के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने सर्विलांस अभियान तेज करने का फैसला किया है। कोविड के खिलाफ एग्रेसिव रणनीति के तहत सरकार की योजना कोविड के मामलों की शुरुआती दौर में ही पता लगा कर उस पर काबू करने की है।


More Stories
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-
यूपी में बड़े पैमाने पर जिला जजों के तबादले-
निकाय चुनाव के मद्देनजर में सार्वजनिक अवकाश घोषित-