June 20, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एयर इंडिया की इंदौर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत की- अजय मिश्रा

Spread the love

एम॰पी॰

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एयर इंडिया की इंदौर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट की शुरुआत की। उद्घाटन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय भी ने भी भाग लिया।सीएम ने कहा आज ग्वालियर को इंदौर और दिल्ली से जुड़ने की सौगात मिली है। इससे विकास की संभावनाओं को नए पंख लगेंगे। आज की ये सौगातें प्रदेश, ग्वालियर और इंदौर के विकास को नई ऊंचाईयां प्रदान करेंगी। हम हर ज़िला मुख्यालय के आसपास हवाई पट्टी भी बना रहे हैं।